Home > अपना शहर ,
भीषण सर्दी को देखते हुए शहर के सार्वजनिक स्थलों पर निगम ने जलवाए अलाव

शहर में भीषण सर्दी को देखते हुए महापौर श्री विवेक नारायण शेजवलकर एवं निगमायुक्त श्री अनय द्विवेदी द्वारा पार्क अधिकारी श्री मुकेश बंसल को निर्देश दिए गए कि सभी प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर अलाव जलाए जाएं, जिससे घर से बाहर रहने वाले नागरिकों को सर्दी से राहत मिल सके।
महापौर श्री विवेक नारायण शेजवलकर एवं निगमायुक्त श्री अनय द्विवेदी के निर्देश के परिपालन में पार्क अधिकारी श्री मुकेश बंसल ने शहर के प्रमुख सार्वजनिक स्थलों बस स्टैन्ड, रेलवे स्टेशन, फूलबाग चैराहा, अचलेश्वर चैराहा, जयारोग्य अस्पताल परिसर, कमलाराज अस्पताल सहित अन्य स्थानों पर अलाव जलाने प्रारंभ करवा दिए हैं। इसके साथ ही लालटिपारा मुरार स्थित निगम की गौशाला में भी अलाव जलाना प्रारंभ कर दिए गए हैं। श्री बंसल ने बताया कि सर्दी के दिनों में प्रतिदिन निर्धारित समय पर इन सभी स्थलों पर अलाव जलाए जाएंगे।

  

Share This News :