Home > अपना शहर ,
क्विक रिसपोंस स्कायड के दस्ते को आज केन्द्रीय मंत्री हरी झंडी दिखाकर करेगें रवाना

नगर निगम द्वारा तत्काल सफाई व्यवस्था के लिए विधानसभावार गठित चारों क्विक रिसपोंस स्कायड को कल दिनांक 10 दिसंबर को प्रातः 10.15 बजे फूलबाग मैदान पर केन्द्रीय मंत्री श्री नरेन्द्र ंिसह तोमर हरी झंडी दिखाकर रवाना करेगें। इस अवसर पर विशिष्ठ अतिथि के रुप में प्रदेश सरकार की नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्रीमती माया ंिसह, महापौर श्री विवेक नारायण शेजवलकर, सभापति श्री राकेश माहौर, स्वच्छता प्रभारी श्रीमती खुशबू गुप्ता सहित सभी एमआईसी सदस्य एवं पार्षदगण उपस्थित रहेगें।
निगमायुक्त श्री अनय द्विवेदी ने बताया कि नगर निगम द्वारा शहर में सूचना मिलने पर त्वरित सफाई व्यवस्था के लिए क्विक रिसपोंस स्कायड व्यवस्था प्रारंभ की जा रही है। जिसके तहत विधानसभावार चार सफाई दस्ते गठित किए गए हैं जो कि सूचना मिलने पर तत्काल मौके पर पंहुचकर सफाई कराएंगे। उक्त दलों को आज अतिथियों द्वारा हरीझंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा। इसके साथ ही इस अवसर पर अतिथियों द्वारा सफाई संरक्षकों सफाई की विभिन्न सामाग्री एवं स्वच्छता जैकेट का वितरण किया जाएगा।

Share This News :