Home > अपना शहर ,
मुख्यमंत्री कन्यादान विवाह एवं निकाह योजना के तहत नगर निगम 20 जनवरी, 1 फरवरी एवं 28 फरवरी 2017 को कराएगा गरीब कन्याओं के विवाह

नगर निगम द्वारा मुख्यमंत्री कन्यादान विवाह एवं निकाह योजना के अंतर्गत 20 जनवरी, 1 फरवरी बसंत पंचमी एवं 28 फरवरी 2017 फुलेरा दोज को सर्वजातीय सामूहिक विवाह एवं निकाह सम्मेलन का आयोजन जाएगा। इस विवाह समारोह में अपने बच्चों के विवाह कराने के लिए नागरिकगण नगर निगम की जनकल्याण शाखा में आवेदन जमा कर सकते हैं।
यह जानकारी नोडल अधिकारी जनकल्याण डाॅ अतिबल ंिसह यादव ने देते हुए बताया कि ग्वालियर सीमा अन्तर्गत निवास करने वाले नागरिक अपने बच्चो के विवाह के लिये कन्या एवं वर के दो-दो फोटो, उम्र संबंधी दस्तावेज ( मार्कसीट, पेनकार्ड, वोटर कार्ड, आधार कार्ड ) प्रस्तुत करना होगें उक्त दस्तावेज न होने पर सिविल सर्जन का आयु संबंधी मेडीकल प्रमाण पत्र, वर वधु के निवास संबंधी प्रमाण पत्र ( मय पोर्टल आई.डी, राशन कार्ड ) कन्या के राष्ट्रीयकृत बैंक की पास बुक की छायाप्रति आवेदन पर वर एवं कन्या दोनो स्थायी मोबाईल नम्बर, तथा वर के निवास स्थान पर शौचालय होने का प्रमाणी करण संलग्न करे।
डाॅ. यादव ने बताया कि मुख्यमंत्री कन्या विवाह एवं निकाह योजना के अन्तर्गत शासन द्वारा निर्धारित राशि तथा अन्या सामान के साथ ही शासन की ओर उपहार स्वरूप स्मार्ट मोबाइल फोन भी प्रदाय किया जायेगा नागरिक अपने से संबंधित क्षेत्रीय कार्यालय से आवेदन फार्म प्राप्त कर वही जमा कर सकते है। इसके साथ ही फायर बिग्रेड स्थित राष्ट्रीय आजीविका मिशन केन्द्र कार्यालय में भी रजिस्ट्रेशन करा सकते है।

Share This News :