Home > slider news,अपना मध्यप्रदेश,
MPCA के चुनाव में ज्योतिरादित्य ने कही 'मन की बात'-राजनीति में भी खेल भावना ज़रूरी

इंदौर. मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन की नयी कार्यकारिणी के लिए आज इंदौर में चुनाव हुआ. एसोसिएशन के 19 में से 14 पदों पर ज्योतिरादित्य सिंधिया  समर्थित प्रत्याशी सिंगल हैं. शेष 5 पदों के लिए प्रत्याशियों के बीच मुक़ाबला है.  के पूर्व अध्यक्ष ज्योतिरादित्य चुनाव के दौरान मौजूद रहे.  उन्होंने कहा राजनीति के मैदान में भी स्पोर्ट्समेन स्प्रिट की ज़रूरत है.

लोढ़ा कमेटी की सिफारिश और सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद तीन साल के अंतराल पर  का चुनाव हुआ. चुनाव में हिस्सा लेने  के पूर्व अध्यक्ष ज्योतिरादित्य सिंधिया भी पहुंचे.सुबह MPCA की AGM के बाद दोपहर 2 बजे से मतदान शुरू हुआ. कार्यकारिणी के 19 में से मात्र 5 पदों पर मुक़ाबला है. शेष पदों पर सिंधिया समर्थक à¤¨à¤¿à¤°à¥à¤µà¤¿à¤°à¥‹à¤§ हैं.अनौपचारिक चर्चा में ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा खेल के मैदान में वो राजनैतिक बात नहीं करते. साथ ही कहा राजनैतिक मैदान में भी स्पोर्ट्समेन स्प्रिट्स की बहुत ज़रूरत है. सिंधिया ने कहा केवल MPCA ही नहीं भारतीय क्रिकेट भी एक नयी दहलीज पर है. बहुत समय बाद अब स्थिरता की तरफ क्रिकेट का भविष्य जा रहा है. एक नई शुरुआत हो रही है. मुझे विश्वास है कि MPCA में एक सूत्र में बंधकर काम करने की परम्परा जारी रहेगी.

Share This News :