Home > slider news,अपना मध्यप्रदेश,
पुलिस कमिश्नर की अपील के बाद बोले शरद पवार- नहीं जाएंगे ED दफ्तर

बैंक घोटाले में केस के बाद राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के प्रमुख शरद पवार ने आज (शुक्रवार) प्रवर्तन निदेशालय के दफ्तर जाने का फैसला किया था. हालांकि ईडी की ओर से उन्हें पेशी का नोटिस नहीं दिया गया. शरद पवार का कहना है कि वह बैंक घोटाले में एफआईआर के खिलाफ ईडी दफ्तर जाएंगे और अपना पक्ष रखेंगे. वहीं ईडी ने कहा कि उन्हें दफ्तर में आने की इजाजत नहीं होगी. प्रवर्तन निदेशालय ने शरद पवार को ई-मेल भेजा, जिसमें कहा गया है कि वो आज ईडी के दफ्तर ना आएं लेकिन पवार ईडी दफ्तर जाने पर अड़े रहे.

इस बीच मुंबई पुलिस कमिश्नर संजय बार्वे ने शरद पवार से उनके घर जाकर मुलाकात की और उनसे ईडी दफ्तर ना जाने की अपील की. शरद पवार ने कहा कि सभी विपक्षी पार्टियां उनके साथ हैं और बैंक घोटाले से उनका कोई लेना-देना नहीं है. उन्होंने कहा, मैं नहीं चाहता कि कानून व्यवस्था खराब हो, इसलिए ईडी दफ्तर नहीं जाने का फैसला किया है.

बता दें कि शरद पवार की पेशी से पहले उनके समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं ने ईडी कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया. हंगामे के आसार को देखते हुए शरद पवार ने अपने समर्थकों से अपील करते हुए कहा कि वे ईडी के दफ्तर के सामने न जुटें. हालांकि बलार्ड एस्टेट के आस-पास धारा 144 लागू कर दी गई.

 

Share This News :