Home > slider news,अपना मध्यप्रदेश,
मध्‍यप्रदेश के नए महाधिवक्ता ने संभाला पदभार

मध्यप्रदेश हाईकोर्ट के महाधिवक्ता शशांक शेखर जबलपुर पहुंचे। जहां उन्होंने आज सुबह महाधिवक्ता का पदभार संभाल लिया। इस दौरान जबलपुर एसपी और कलेक्टर समेत प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। प्रदेश के पूर्व महाधिवक्ता राजेंद्र तिवारी की मौत के बाद उन्हें महाधिवक्ता का प्रभार सौंपा गया था।

दूसरी ओर महाधिवक्ता कार्यालय में पहुचे शशांक शेखर का सभी अधिवक्ताओ ने जोरदार स्वागत किया, प्रदेश के 18 वे और सबसे कम उम्र के महाधिवक्ता बनने का गौरव शशांक शेखर को हासिल हुआ हैं, एजी ऑफिस की कमान संभालते ही पूरे जोश के साथ महाधिवक्ता ने अपना काम शुरू कर दिया है।

 

उन्होंने अपने काम करने का तरीका भी सभी शासकीय अधिवक्ताओं को बता दिया, शशांक शेखर ने साथी अधिवक्तों से कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता अदालतों में बढ़ रहे मामलों की लंबित संख्या को कम करना है इसके लिए महाधिवक्ता कार्यालय से प्रयास किए जाएंगे, कार्यालय की पूरी टीम को इस काम में लगाया जाएगा,महाधिवक्ता का पद संभालने के बाद शशांक शेखर ने जिम्मेदारी देने के लिए सीएम कमलनाथ के साथ अपने गुरु और पूर्व एडिशनल सॉलिसिटर जनरल विवेक तंखा का भी शुक्रिया अदा किया।

Share This News :