Home > slider news,अपना मध्यप्रदेश,
जनसंपर्क मंत्री ने देखी इन्दौर में "मेग्नीफिशिएंट मध्यप्रदेश" की तैयारियाँ

जनसंपर्क मंत्री श्री पी.सी. शर्मा ने आज इंदौर के ब्रिलिएंट कन्वेंशन सेंटर का भ्रमण कर 'मेग्नीफिशिएंट मध्यप्रदेश' इन्वेस्टर समिट के आयोजन की तैयारियों का जायज़ा लिया। आयुक्त जनसंपर्क श्री पी. नरहरि भी इस दौरान उपस्थित थे। मंत्री श्री शर्मा को मध्यप्रदेश औद्योगिक विकास केंद्र, इन्दौर के एम.डी. श्री कुमार पुरूषोत्तम ने तैयारियों की जानकारी दी। मंत्री श्री शर्मा ने प्रदर्शनी स्थल और मीडिया के लिए प्रस्तावित व्यवस्थाओं की भी जानकारी ली। उन्होंने कहा कि समिट के लिये सेन्टर में बेहतर मीडिया सेंटर बनाया जाए।

Share This News :