Home > slider news,अपना मध्यप्रदेश,
चम्बल उफान पर ,सेना तैनात

ग्वालियर। मन्दसौर में अत्यधिक बारिश होने तथा कोटा बैराज से पानी छोड़ने के कारण पार्वती नदी सहित अन्य नदियां के उफान से चम्बल नदी उफान पर आ जाने के कारण चम्बल नदी के किनारे के गांव के लोगों को प्रशासन ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर लोगों को राहत शिविर में पहुंचाया जा रहा है। अभी तक 12 गांव के लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा है। एक व्यक्ति जो बाढ़ में फस गया था। जिसे रेस्क्यू ऑपरेशन से बाहर सुरक्षित निकाल लिया गया है।
चम्बल संभाग की कमिश्नर श्रीमती रेनू तिवारी बाढ़ की स्थिति पर कड़ी निगरानी बनाये रखे हुये है। उन्होनें बताया कि चम्बल के किनारे से लगे गांव के परिवारों से अपील की जा रही है कि वे सुरक्षित स्थान पर पहुंच जायें। लगाये गये शिविरों में उनके खाने, पीने के इन्तजाम खाद्य विभाग द्वारा किया गया है। पशुओं ईलाज हेतु पशु चिकित्सक तैनात किये गये है। कमिश्नर ने बताया कि राजस्व विभाग के प्रमुख सचिव मनीष रस्तोगी को वस्तुस्थिति से अवगत कराने पर उनके द्वारा आर्मी ला वन काॅलम दल भिण्ड जिले के अटेर में तैनात किया गया है। जो लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा रहे है। कमिश्नर ने बताया कि स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है। आपदा प्रबंधन से जुड़े कर्मचारी, अधिकारी पूरी तरह से सहयोग कर रहे है। इसी तरह होमगार्ड की नाव, बोट सहित सुरक्षा प्रबंध के संस्थान उपलब्ध कराये गये हैं जल संसाधन, सेतु विकास निगम के सुरक्षा अधिकारी राजस्व का पूरा अमला इस मुहिम में लगा हुआ है। लगातार मोबाइल, दूरभाष सहित वायरलैस से अधिकारी सम्पर्क में बने हुये है। कलेक्टर मुरैना, श्योपुर और भिण्ड भी अपने प्रभावित क्षेत्रों में कड़ी निगरानी रखे हुये है। श्योपुर जिले में कनेक्टविटी की स्थिति बिगड़ी हुई है। नदियों के पुल के ऊपर से पानी बहने से स्थिति निर्मित हुई है। कमिश्नर ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा रेस्क्यू ऑपरेशन से अभी तक 12 गांव के लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचा गया है। तीनों जिलों के लिये 50 एस.ए.एफ., 10 एस.डी.आर.एफ., 15 होमगार्ड के जवान तैनात किये है। भिण्ड जिले के ग्राम कोषड़ के 25 लोगों को रोशनलाल देवपुरिया महाविद्यालय सुरपुरा में लगाये गये है। कैम्प लगाकर व्यवस्थित किया गया है।

Share This News :