Home > slider news,अपना मध्यप्रदेश,
CM कमलनाथ ने उमंग सिंघार को तलब किया, मंत्रालय में मुलाक़ात

 à¤®à¤§à¥à¤¯ प्रदेश कांग्रेस  में विवाद का केंद्र बने वन मंत्री उमंग सिंघार तलब कर लिए गए हैं. सीएम कमलनाथ ने उन्हें बुलाया है. दोनों के बीच आज मुलाक़ात होगी. दिग्विजय सिंह के ख़िलाफ बेलगाम बयानबाज़ी और उस पर मचे बवाल पर दोनों के बीच चर्चा होगी.

मंत्रालय में मुलाक़ात

मुख्यमंत्री कमलनाथ ने आख़िरकार उमंग सिंघार को बुला ही लिया. सिंगार लगातार दिग्विजय सिंह के ख़िलाफ बयानबाज़ी कर रहे हैं. उनकी शिकायत पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी से भी कर चुके हैं. जब पानी सिर से ऊपर निकल गया तो सीएम कमलनाथ ने उन्हें आज बुलाया. दोनों के बीच शाम 7:00 बजे मंत्रालय में मुलाकात होगी. उनकी बयानबाज़ी के बाद जब पार्टी में काफी घमासान मच गया तो उसके बाद उमंग ने कहा था कि पूरे मामले की जानकारी सीएम कमलनाथ को दूंगा.

Share This News :