Home > slider news,अपना मध्यप्रदेश,
मंत्री सिंघार के बयान से मचा बवाल, शिवराज का सवाल- सोनिया गांधी बताएं कौन चला रहा सरकार

भोपाल। à¤à¤• बार फिर मध्य प्रदेश में कांग्रेस सरकार के भीतर चल रही खींचतान खुलकर सामने आ गई है। दिग्विजय सिंह की मंत्रियों को लिखी चिठ्ठी पर वन मंत्री उमंग सिंघार के बयान के बाद विपक्ष ने इस पर मोर्चा खोल दिया है। सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, "इस वक्त मध्य प्रदेश में अभूतपूर्व संवैधानिक संकट पैदा हो गया है। कमलनाथ कैबिनेट के मंत्री कह रहे हैं कि उनकी सरकार दिग्विजय सिंह चला रहे हैं। उनकी चिठ्ठी मंत्रियों के पास जा रही है। वो मंत्रियों से काम का हिसाब मांग रहे हैं, सवाल पूछ रहे हैं कि कौन से काम हुए और कौन से नहीं ? क्या वो जिस काम के बारे में पूछ रहे हैं वो जनता से जुड़े हैं। à¤¶à¤¿à¤µà¤°à¤¾à¤œ सिंह यहीं नहीं रुके उन्होंने मौजूदा राजनीतिक हालात पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि," दिग्विजय सिंह संवैधानिक पद पर न होते हुए भी हिसाब मांग रहे हैं, मंत्रियों से सवाल-जवाब कर रहे हैं। ऐसे में मैं कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से अपील करता हूं कि वो हस्तक्षेप करें और ये साफ करें कि असली सीएम कौन ? हम तो पहले भी कहते रहे हैं कि ढाई सीएम की सरकार है। लेकिन अब तो कांग्रेस सरकार के मंत्री ही ऐसी बात कह रहे हैं, इसलिए हाईकमान को ये तय करना चाहिए कि सरकार कौन चलाए ? और कोई सरकार चलाए और मुख्यमंत्री पद की शपथ कोई और ले। पर्दे के पीछे से सरकार नहीं चलनी चाहिए। अफसर भी असमंजस में है कि किसकी सुनें, किसी मानें।बता दें कि वन मंत्री उमंग सिंघार ने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के पत्र पर रविवार को पलटवार किया था। उन्होंने कटाक्ष किया था कि, दिग्विजय सिंह पर्दे के पीछे से खुद सरकार चला रहे हैं। उन्हें मंत्रियों को पत्र लिखने की क्या जरूरत है। सूत्र बताते हैं कि सिंघार ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को भी पत्र लिखकर दिग्विजय सिंह की शिकायत की है।

 

 

Share This News :