Home > अपना शहर ,slider news,
राशि के अनुसार अपनी बहन को गिफ्ट में दें ये चीजें, हर मुश्किल हो जाएगी आसान

रक्षा बंधन के दिन बहन अपने भाई की कलाई पर राखी बांधकर उसकी सलामती की दुआ करती है। वहीं, भाई अपनी बहन की रक्षा करने के साथ ही उसे उपहार भी देता है। कई बार भाईयों को ज्यादातर वक्त ये सोचने और समझने में निकल जाता है कि वह अपनी बहन को गिफ्ट में क्या दें। इस खबर के जरिए हम अपको ज्योतिष शास्त्र और राशि के अनुसार बहनों को आकर्षक गिफ्ट देने के बारे में बता रहे हैं।

 

मेष-

इस राशि के जातकों पर मंगल ग्रह का प्रभाव होता है इसलिए आप अपनी बहन को जिंक धातु से बना सामान और लाल रंग की चीजें गिफ्ट में दें।

वृष-

इस राशि के लोगों पर शुक्र ग्रह का प्रभाव रहेगा। इसलिए भाई अपनी बहन को गिफ्ट में रेशमी कपड़े, परफ्यूम और संगमरमर की मूर्ति गिफ्ट में दें।

मिथुन- 

अपनी बहन को तोहफे में कोई भी हरे रंग की चीज गिफ्ट करें।

कर्क- 

इस राशि पर चंद्रमा का प्रभाव अधिक होता है। इसलिए भाई अपनी बहन को चांदी, मोती या फिर कोई सफेद चीज गिफ्ट में दें।

सिंह- 

इस राशि के लोग अपनी बहनों को सुनहरी चीजें ही उपहार स्वरूप दें। इसके अलावा लकड़ी या तांबे से बना गिफ्ट भी दे सकते हैं।

कन्या- 

बुध का प्रभाव अधिक पड़ने के कारण बहन को पन्ने की अंगूठी, बुक, भगवान गणेश की मूर्ति दे सकते हैं।

 

तुला- 

अपी बहन को कार, गहने या कपड़े उपहार में दें।

 

वृश्चिक-

मंगल के कारण भाई अपनी बहन को लाल रंग और तांबे की चीजें गिफ्ट के तौर पर दे सकते हैं।

 

धनु- 

इस राशि के भाई अपनी बहन को सोने के गहने, कपड़े आदि दे सकते हैं।

मकर- 

अपनी बहन को गाड़ी या मोबाइल गिफ्ट में दें।

कुंभ-

इस राशि का स्वामी शनि हैं। इसलिए अपनी बहन को गिफ्ट में जूते और ब्रेसलेट दें।

मीन- 

इस राशि के भाई अपनी बहन को सोने के गहने और पीले कपड़े गिफ्ट में दें।

Share This News :