Home > अपना शहर ,
जनमित्र केन्द्रों पर होगें विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के आवेदन जमा

प्रदेश सरकार द्वारा संचालित की जा रहीं विभिन्न जनकल्याणकारी योजनओं का लाभ अधिक से अधिक पात्र हितग्राहियों को देने के लिए नगरोदय अभियान के तहत योजनाओं के हितग्राहियों का सर्वे किया जा रहा है। इसके तहत सभी योजनाओं के आवेदन संबंधित जनमित्र केन्द्र से प्राप्त एवं जमा किए जा सकते हैं।
नोडल अधिकारी जनकल्याण डाॅ अतिबल ंिसह यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि शासन द्वारा संचालित गरीबो की विभिन्न प्रकार की योजनओ के लिये नगर निगम द्वारा सभी जनमित्र कार्यालयों एवं निगम मुख्यालय स्थित संबंधित कार्यालयीन समय में आवेदन प्राप्त किये जायेगें। इन जनकल्याणकारी योजनाओ में सामाजिक सुरक्षा पेंशन, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्वावस्था पेंशन, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय निःशक्त पेंशन, कन्या अभिभावक पेंशन, वहु विकलांग, मानसिक रूप से अविकसित निःशक्तजन के लिये सहायता अनुदान,मुख्यमंत्री शहरी घरेलू कामकाजी महिला कल्याण, मुख्यमंत्रंी हाथ ठेेला एंव साईकिल रिक्शा चालक, मुख्यमंत्री पथ पर विक्रय करने वालों (स्ट्रीट वेंडर), केस शिल्पी कल्याण योजना, राष्ट्रीय परिवार योजना, मुख्यमंत्री कन्या विवाह, निकाह एवं निःशक्त विवाह योजना, म.प्र. भवन निर्माण मण्डल के अन्तर्गत विवाह सहायता, मृत्यु, अंत्येष्टि एवं अनुग्रह सहायता, अपंजीकृत, पंजीकृत निर्माण श्रमिक की दुर्घटना मंे मृत्यु होने पर सहायता, एन.यू.एल.एम अंतर्गत मुख्यमंत्री आर्थिक कल्याण एवं स्वरोजगार योजना एवं कौशल प्रशिक्षण में 2 लाख तक बी.पी.एल. अथवा अन्य कार्डधारी हितग्राहियो के लिये।
हितग्राही उपरोक्त योजना के लिये पात्रता अनुसार वंाछित बी.पी.एल. रिक्शा चालक कार्ड,सन्निर्माण श्रम कार्ड, कामकाजी महिला कार्ड, निःशक्तजन कार्ड, दिव्यांग प्रमाण पत्र के साथ समग्र पोर्टल आई.डी, आधारा नम्बर, बैंक खाता इत्यादि लगाना अनिवार्य होगा। उक्त योजनाओ के फार्म आज से सभी जनमित्र केन्द्रो तथा निगम मुख्यालय स्थित राजीव आजीविका मिशन केन्द्र, श्रम कल्याण तथा जनकल्याण विभाग व 1 से लेकर 66 तक तथा केंटोनमेंट बोर्ड के 1 से लेकर 7 वार्ड के जनमित्र केन्द्रों पर जाकर फाॅर्म भरे जायेंगें। म.प्र. शासन की गरीब मजदूर, कामकाजी महिला, दिव्यांग, निःशक्तजन, विधवा तथा शादी हेतु विवाह निकाह के आवेदन भरे। माननीय मुख्यमंत्री म.प्र. शासन 25 दिसम्बर से 31 जनवरी 2017 के मध्य हितग्राहियो को विभिन्न योजनाओ के अंतर्गत हितलाभ देंगे।

Share This News :