Home > अपना शहर ,
बच्चे करें परिवारजनों को स्वच्छता के प्रति जागरुक: स्वच्छता प्रभारी

स्कूली बच्चों को स्वच्छता प्रति जागरुक करने के लिए निगम द्वारा चलाया जा रहा है जागरुकता अभियान

नगर निगम द्वारा स्वच्छ भारत मिशन के तहत 8 दिसंबर से 31 दिसंबर तक शहर के विद्यालयों में विशेष स्वच्छता जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान का शुभारंभ आज छप्परवाला पुल स्थित माॅडल कान्वेंट स्कूल से प्रारंभ किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रुप में एमआईसी सदस्य एवं स्वच्छता प्रभारी श्रीमती खुशबू गुप्ता ने स्वच्छता के लिए बच्चों का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर पूर्व अपर आयुक्त एवं स्वच्छता अभियान के एंबेसडर डाॅ एम एल दौलतानी सहित स्कूल के प्राचार्य एवं छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।
स्वच्छता जागरुकता अभियान के प्रारंभ अवसर पर मुख्यअतिथि श्रीमती खुशबू गुप्ता ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि बच्चे स्वच्छता के प्रति अति जागरुक होते हैं। इसलिए स्कूलों में चलाए जा रहे इस अभियान का उददेश्य यही है कि बच्चे अपने घर एवं आस पास जाकर सभी को स्वच्छता के लिए प्रेरित करें तथा जब बच्चे सबसे स्वच्छता के लिए आग्रह करेगें तो परिवार जन अवश्य स्वच्छता के प्रति सचेत रहेगें।
माॅडल काॅन्वेंट स्कूल में स्वच्छता जागरुकता अभियान के शुभारंभ पर बच्चों द्वारा स्वच्छता रैली निकाली गई जो कि कमल ंिसह के बाग से होती हुई भैंसमंडी, पाटनकर बाजार, काजल टाॅकीज रोड, छप्प्रवाला पुल इत्यादि स्थलों से होकर निकली तथा इन स्थानों पर सफाई अभियान भी चलाया गया। वहीं रैली के दौरान सभी दुकानदारों से स्वच्छता की अपील की गई एवं दुकानदारों से अपनी अपनी दुकान के सामने डस्टबीन रखने का आग्रह बच्चों द्वारा किया गया। साथ ही अनेक दुकानदारों को स्वचछता की शपथ भी दिलाई गई। इस अवसर पर अनेक प्रतियोगिताएं आयोजित की गई जिसमें अनेक बच्चे पुरस्कृत किए गए। जिसमें अंशुमान, कृष्णपाल, जागृति माली, शिवानी, हेमंत शर्मा, परी अरोरा, प्रथम जोशी एवं प्रशांत जाटव शामिल हैं।
स्वच्छता जागरुकता अभियान के दौरान क्लस्टर अधिकारी श्री सुशील कटारे, क्षेत्राधिकारी श्री बृजकिशोर त्यागी, सहायक स्वच्छता अधिकारी श्री भीष्म पमनानी, स्वच्छता निरीक्षक श्री कृष्ण शर्मा, श्री के के शुक्ला सहित बडी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक एवं स्कूली छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।
अनेक बच्चे बनाए गए स्वच्छता दूत
वहीं माॅडल काॅन्वेंट स्कूल में बच्चों के साथ काव्य गोष्ठी एवं प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें बच्चों द्वारा स्वच्छता का संदेश दिया गया तथा अनेक बच्चों को स्वच्छता दूत बनाया गया। जिन बच्चों को स्वच्छता दूत बनाया गया उनमें शिवानी, जागृति, परी अरोरा, राजीव बाथम, फरान खान, तनिष्का सिकरवार, फाजिल, पंकज पाल, प्रशांत जाटव, आमिर मोहम्मद, 

    

Share This News :