Home > अपना शहर ,
कोहरे के कारण स्कूलों के समय में परिवर्तन

स्कूली बच्चों के अभिभावकों की माँग पर प्रभारी कलेक्टर श्री शिवराज वर्मा द्वारा जिले के ऐसे सभी स्कूल जो प्रात: 7.30 बजे से संचालित किए जाते थे, उनका समय एक घण्टे बढ़ा दिया गया है। अब यह स्कूल 8.30 बजे से लगाए जायेंगे।

      श्री वर्मा ने जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए कि स्कूल संचालकों से नई समय सारिणी का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराया जाए। निर्देशों की अवहेलना करने वालों के विरूद्ध कार्रवाई प्रस्तावित की जाए।

Share This News :