Home > अपना शहर ,
वेतन निर्धारण प्रकरणों का शतप्रतिशत अनुमोदन 31 दिसम्बर तक करा लें

ग्वालियर संभाग के कमिश्नर श्री एस एन रूपला ने ग्वालियर संभाग के पाँचों जिले के सभी कार्यालय प्रमुखों को निर्देश जारी किए हैं कि वे पूर्व वेतनमानों के वेतन निर्धारण प्रकरणों का शतप्रतिशत अनुमोदन 31 दिसम्बर 2016 तक कराके प्रतिवेदन कोषालय अधिकारी के माध्यम से संयुक्त संचालक कोष एवं लेखा ग्वालियर को भिजवाना सुनिश्चित करें।

      कमिश्नर ने कलेक्टरों को पत्र लिखकर कहा है कि राज्य शासन द्वारा 7वाँ वेतनमान स्वीकृत किया जाना है। देखा यह गया है कि कई विभागों में वर्ष 2006 के वेतन निर्धारणों का शतप्रतिशत अनुमोदन संयुक्त संचालक कोष एवं लेखा से नहीं कराए गए हैं, जिस कारण विसंगतिपूर्ण वेतन निर्धारण होने से सेवानिवृत्ति पर अधिक भुगतान की वसूली बनती है जिस पर शासन निर्देशानुसार 12 प्रतिशत ब्याज सहित वसूली करना पड़ती है, जिससे पेंशनर व उसके परिवार को अनावश्यक असुविधा होती है।

      अत: सभी कार्यालय प्रमुख पूर्व वेतनमानों के वेतन निर्धारण प्रकरणों का शतप्रतिशत अनुमोदन 31 दिसम्बर 2016 तक करा लें।

Share This News :