Home > slider news,अपना मध्यप्रदेश,
बीजेपी ने मिलाबट खोरों के सामने घुटने टेके :सिलाबट

मध्य प्रदेश में बड़े पैमाने पर सिंथेटिक दूध और उससे बने खाद्य पदार्थों की धरपकड़ के बीच प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री तुलसी सिलावट ने आरोप लगाया है कि पूर्ववर्ती भाजपा सरकार ने मिलावटखोरों के आगे घुटने टेक दिए थे।अब कांग्रेस सरकार में दोषियों पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत कार्रवाई और उम्रकैद की सजा का प्रावधान होगा। दूध में मिलावट नहीं रुकी तो 2025 तक देश में 87 फीसदी कैंसर रोगी बढ़ जाएंगे। à¤‰à¤¨à¥à¤¹à¥‹à¤‚ने कहा कि मप्र को देश का पहला मिलावट मुक्त राज्य बनाया जाएगा। इसमें आम नागरिक भी खाद्य पदार्थों का विश्लेषण करा सकेंगे।मुरैना में घी में मिलावट के वर्ष 2017 में दर्ज मामले में सोमवार को एडीएम एसके मिश्रा ने खाद्य कारोबारी मनीष बंसल पर साढ़े चार लाख रुपए का जुर्माना लगाया है।

Share This News :