Home > अपना शहर ,
तानसेन समारोह-2016 पूर्वरंग “गमक” की शुरूआत शहर की नन्ही-मुन्ही गायिका अभिनिष्ठा के मंगलाचरण से होगी

ग्वालियर शहर की प्रतिभावान नन्ही-मुन्ही गायिका कु. अभिनिष्ठा मिश्रा की प्रस्तुति भी तानसेन समारोह के अंतर्गत आयोजित होने जा रहे उपशास्त्रीय कार्यक्रम पूर्वरंग “गमक” में होगी। “गमक” की मुख्य कलाकार सुविख्यात लोक गायिका सुश्री मालिनी अवस्थी के गायन के पूर्व अभिनिष्ठा मिश्रा मंगलाचरण का गायन करेंगी।

     मालूम हो उदयीमान शास्त्रीय संगीत की गायिका 10 वर्षीय अभिनिष्ठा का चयन  भारत सरकार के मानव संसाधन मंत्रालय द्वारा प्रदत्‍त जूनियर स्कॉलरशिप-2015 के लिये किया गया है। उनकी प्रस्तुतियाँ इलेक्ट्रोनिक चैनलों पर प्रसारित हो चुकी हैं और रेडियो के लिये भी जिंगल गाए हैं। अभिनिष्ठा पिछले तीन वर्षों से श्री आरोह कम्पूवाले के निर्देशन में संगीत की बारीकियाँ सीख रहीं हैं। अभिनिष्ठा के पिता श्री अवधेश मिश्रा और माता श्रीमती निष्ठा मिश्रा हैं।

गौरतलब है कि उच्च शिक्षा मंत्री श्री जयभान सिंह पवैया के सुझाव पर संस्कृति विभाग द्वारा राष्ट्रीय तानसेन अलंकरण समारोह की पूर्व संध्या यानि 15 दिसम्बर की सायंकाल हजीरा चौराहे पर उपशास्त्रीय संगीत कार्यक्रम पूर्वरंग आयोजित करने का निर्णय लिया है। “गमक” नाम से आयोजित होने जा रहे इस कार्यक्रम में देश की सुविख्यात लोक गायिका सुश्री मालिनी अवस्थी ठुमरी, कजरी, दादरा आदि लोकगीतों की प्रस्तुति देंगी।  

Share This News :