Home > अपना शहर ,
उच्च शिक्षा मंत्री श्री पवैया आज गुना प्रवास पर जायेंगे

उच्च शिक्षा, लोक सेवा प्रबंधन एवं जन शिकायत निवारण मंत्री श्री जयभान सिंह पवैया 09 दिसम्बर को गुना जिले के दो दिवसीय प्रवास पर जायेंगे। श्री पवैया गुना में विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे।

     निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार उच्च शिक्षा मंत्री श्री पवैया 09 दिसम्बर को भोपाल से सड़क मार्ग द्वारा सायंकाल 6 बजे गुना के लिये प्रस्थान करेंगे। श्री पवैया अशोकनगर होते हुए रात्रि 10.30 बजे गुना पहुँचकर रात्रि विश्राम करेंगे। उच्च शिक्षा मंत्री 10 दिसम्बर को प्रात: 9.30 बजे विश्रामगृह पर नागरिकों से भेंट करेंगे। इसके बाद प्रात: 10 बजे से गुना शहर में विभिन्न विकास कार्यों का भूमि पूजन करेंगे। श्री पवैया दोपहर 12 बजे किसान सम्मेलन एवं फसल बीमा राशि के वितरण समारोह में शामिल होंगे। इसी दिन अपरान्ह 4 बजे एकलव्य भवन का लोकार्पण करेंगे। उच्‍च शिक्षा मंत्री सायंकाल 5 बजे गुना से सड़क मार्ग द्वारा प्रस्थान कर रात्रि 10 बजे ग्वालियर पहुँचेंगे।

Share This News :