Home > अपना शहर ,
“आनंदक” पर पंजीयन कराने के लिये टेलीफोन नम्बर जारी

प्रदेश में बनाए गए आनंद विभाग द्वारा आयोजित किए जाने वाले विभिन्न कार्यक्रमों हेतु विभाग की वेबसाइट www.anandsansthanmp.in पर “आनंदक” के पंजीयन की व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही सुविधा हेतु हैल्पलाईन दूरभाष क्रमांक-0755-2553333 पर भी “आनंदक” के पंजीयन की व्यवस्था की गई है। कोई भी व्यक्ति उक्त दूरभाष पर प्रात: 10 बजे से सायं 6 बजे तक “आनंदक” के रूप में अपना पंजीयन करा सकता है। ग्वालियर संभाग के लिये प्रदेश स्तर से प्रवीण गंगराड़े मोबाइल नं. 94250-67585 को नोडल अधिकारी के साथ समन्वयक बनाया गया है।

     प्रभारी कलेक्टर श्री शिवराज वर्मा ने बताया कि जिले में आनंद उत्सव कार्यक्रम के लिये विकासखण्ड की रूपरेखा तैयार करने हेतु विकासखण्डवार नोडल अधिकारी नियुक्त कर दिए हैं। इनमें बरई विकासखण्ड के लिये श्री विनोद सिंह एसडीएम घाटीगाँव, ग्वालियर ग्रामीण के लिये श्री एच बी शर्मा एसडीएम ग्वालियर ग्रामीण, भितरवार-चीनौर के लिये श्री इकबाल मोहम्मद एसडीएम भितरवार तथा डबरा के लिये अमनबीर सिंह एसडीएम डबरा को नोडल अधिकारी बनाया गया है। उक्त नोडल अधिकारी अपने-अपने विकासखण्ड में कार्यक्रम तैयार कर आयोजन कराने की व्यवस्था करेंगे।

     उन्होंने बताया कि प्रदेशभर में इसका आयोजन 14 जनवरी से 21 जनवरी 2017 के बीच पंचायत अथवा तीन-चार पंचायतों के समूह स्थल पर किया जायेगा। जिले में भी इस आयोजन को बेहतर बनाने हेतु नोडल अधिकारी अपने स्तर से कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे।

Share This News :