Home > slider news,अपना मध्यप्रदेश,
राज्यपाल की कोशिश से मौत के मुंह से निकले मासूम 'पंज-प्यारे'

 à¤®à¤§à¥à¤¯ प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल के जज्बे के चलते जानलेवा क्षय रोग (टीबी) से जूझ रहे भोपाल के 5 बच्चों का जीवन रोशन हो गया। राज्यपाल का संकल्प था कि इन मासूम 'पंज-प्यारों" को किसी भी तरह मौत के मुंह से निकाला जाए, इसमें वह सफल भी हुईं। उनकी पहल पर भोपाल, इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर व उज्जैन सहित मप्र के अन्य जिलों में भी संस्थाओं और नागरिकों ने करीब एक हजार टीबी मरीजों की देखरेख का संकल्प लिया है।

मप्र में राज्यपाल पद की जवाबदारी संभालने के तुरंत बाद आनंदी बेन पटेल ने संरक्षक के नाते टीबी एसोसिएशन और रेडक्रास सहित अन्य संस्थाओं की कार्यप्रणाली देखी। टीबी एसोसिएशन का कामकाज और अस्पतालों की व्यवस्था देखने के बाद उन्हें लगा कि समाज के समर्थ लोगों को मदद के लिए प्रेरित किया जाना चाहिए।करीब 8-10 महीने पहले उन्होंने भोपाल के पांच बच्चों (2 से 14 वर्ष) को गोद लेने का संकल्प लेते हुए कहा कि राजभवन इनकी जवाबदारी उठाएगा। साथ ही उन्होंने राजभवन सहित प्रदेश के विश्वविद्यालयों से जुड़े अधिकारी-कर्मचारी एवं एनजीओ संचालकों को भी प्रेरित किया। इसके बाद भोपाल में ही 150 मरीजों के लिए लोग आगे आए। ये लोग मरीजों के परिजन के संपर्क में रहकर उनके लिए पौष्टिक आहार चना-मूंगफली दाने, ड्रायफ्रूट व फल आदि का सहयोग देते हैं। उनकी हौसला अफजाई भी करते रहते हैं, जिससे उन्हें निराशा अथवा अवसाद न घेर पाए।भोपाल में ही क्षय रोग से जूझ रहे करीब 150 बच्चों को कुछ संस्थाओं और लोगों ने गोद लेकर 'चिकित्सा मित्र" बनने का संकल्प लिया है। इस दौरान एक मित्र की तरह मरीज का मनोबल बनाए रखना। उसके परिवार की छोटी-मोटी समस्याएं सुलझाने के लिए प्रदेश में करीब एक हजार लोग आगे आए हैं। इनमें संस्थाएं, अधिकारी-कर्मचारी और नागरिक शामिल हैं।राज्यपाल के गोद लिए बच्चे अब स्वस्थ हो गए हैं। राजभवन द्वारा प्रकाशित की जा रही दो पुस्तकें 'प्रयास और प्रतिबिंब" का विमोचन इन बच्चों से कराकर उन्हें सम्मानित और हौसला अफजाई करने का अनूठा निर्णय भी लिया गया है।

Share This News :