Home > राज्यो से ,
क्‍या ‘आप’ की उम्‍मीदों को झटका दे पाएंगे नवजोत सिंह सिद्धू?

पंजाब में अब तक कांग्रेस और शिरोमणि अकाली दल ही सत्‍ता हासिल करते रहे हैं। लेकिन 2014 के आम चुनावों में आम आदमी पार्टी की जोरदार दस्‍तक ने इन दोनों में बेचैनी पैदा कर दी है। क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू की अब कांग्रेस में जाने की अटकलें लग रही हैं। उनकी पत्‍नी पहले ही कांग्रेस का दामन थाम चुकी हैं। ऐसे में पंजाब में यह सवाल उठ रहा है क्‍या नवजोत सिंह सिद्धू आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार बनाने की उम्‍मीदों को  à¤à¤Ÿà¤•ा दे पाएंगे?

कांग्रेस नेताओं का मानना है कि सिद्धू कांग्रेस में शामिल हुए तो केजरीवाल को नुकसान होगा। बार-बार पाला बदलने से सिद्धू की स्‍थिति कमजोर जरूर हुई है, लेकिन कांग्रेस के साथ आने पर उनकी ताकत बढ़ जाएगी और वे आम आदमी पार्टी को नुकसान पहुंचाएंगे। पंजाब में आम आदमी पार्टी सुच्‍चा सिंह छोटेपुर का खालीपन ही अब तक नहीं भर पाई है। ऐसे में सिद्धू कांग्रेस का हाथ थामते हैं तो ‘आप’ की रफ्तार रोकने में मदद मिलेगी।

दिल्‍ली के सीएम अरविंद केजरीवाल हर सभा में यह दावा कर रहे हैं इस बार पंजाब की जनता कांग्रेस और शिरोमणि अकाली दल दोनों को सबक सिखाएगी। इसलिए वह किसानों पर फोकस कर रहे हैं। दलितों को साधने की कोशिश में जुटे हुए हैं। जबकि कांग्रेस नेता और पंजाब के पूर्व सीएम कैप्‍टन अमरिंदर सिंह अपनी सरकार बनाने का दावा कर रहे हैं। वह केजरीवाल को बाहरी बताकर क्षेत्रीय कार्ड भी खेल रहे हैं।

जालंधर डीएवी कॉलेज में पॉलिटिकल साइंस के प्रोफेसर दिनेश अरोड़ा कहते हैं कि आम आदमी पार्टी के पास खोने के लिए कुछ नहीं है। नवजोत सिंह सिद्धू के रूप में कांग्रेस को एक अच्‍छा वक्‍ता मिलेगा। लेकिन वह ‘आप’ को बहुत ज्‍यादा नुकसान पहुंचाने की हालत में नहीं होंगे, क्‍योंकि केजरीवाल की पार्टी लंबे समय से जमीनी स्‍तर पर काम कर रही है। जबकि सिद्धू काफी समय से असमंजस में हैं। फैसला नहीं ले पा रहे हैं कि करना क्‍या है और किधर जाना है। इसलिए उन्‍हें लेकर जनता में निराशा है। इसलिए वह ‘आप’ को बहुत ज्‍यादा नुकसान पहुंचाने की हालत में नहीं हैं।

Share This News :