Home > slider news,अपना मध्यप्रदेश,
इकबाल सिंह बैंस को माशिमं से हटाया, हरिरंजन राव की भी छुट्टी

 à¤ªà¥à¤°à¤¦à¥‡à¤¶ सरकार ने 1985 बैच के आईएएस अफसर इकबाल सिंह बैंस को माध्यमिक शिक्षा मंडल के अध्यक्ष पद से हटा दिया। उन्हें प्रशासनिक क्षेत्र में लूप लाइन माने जाने वाले राजस्व मंडल का अध्यक्ष बनाकर ग्वालियर भेजा है।

बैंस शिवराज सरकार के लगभग पूरे कार्यकाल में प्रमुख पदों पर रहे हैं। उनकी जगह माध्यमिक शिक्षा मंडल का अध्यक्ष अपर मुख्य सचिव सलीना सिंह को बनाया गया है। वहीं, प्रमुख सचिव हरिरंजन राव की भी पर्यटन विभाग के सभी पदों से छुट्टी कर दी गई। उन्हें उच्च शिक्षा विभाग का प्रमुख सचिव बनाया गया है।उधर, मंडी बोर्ड प्रबंध संचालक पद से हटाए गए फैज अहमद किदवई को मुख्यमंत्री का सचिव बनाया गया है। इसके साथ ही उन्हें पर्यटन विभाग का सचिव, आयुक्त पर्यटन, प्रबंध संचालक पर्यटन विकास बोर्ड के साथ प्रबंध संचालक पर्यटन विकास निगम का जिम्मा भी सौेंपा गया है। प्रमुख सचिव श्रम अशोक शाह को संचालक आदिम जाति अनुसंधान एवं विकास संस्थान का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। राजस्व मंडल के अध्यक्ष पद से मनोज कुमार गोयल के एक जुलाई को सेवानिवृत्त होने के बाद से यह पद खाली था।

Share This News :