Homeखेल ,slider news,
INDvsENG: भुवनेश्वर का थ्रो लगा अंपायर के सिर पर, उसके बाद...

भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे पांच मैचों की सीरीज के चौथे टेस्ट मैच के पहले दिन फील्ड अंपायर के सिर पर गेंद लगी और उन्हें मैदान छोड़कर जाना पड़ा। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम पर खेले जा रहे इस मैच के पहले दिन भुवनेश्वर कुमार के एक थ्रो ने अंपायर को मैदान से बाहर जाने पर मजबूर कर दिया।

पहले दिन के 49वें ओवर की दूसरी गेंद पर जेनिंग्स ने आर अश्विन की लेग स्टंप पर फेंकी गेंद को फ्लिक करके एक रन पूरा किया। स्क्वायर लेग पर खड़े अंपायर पॉल रिफिल अचानक मैदान पर गिर पड़े। डीप में फील्डिंग कर रहे भुवनेश्वर कुमार ने ऐसा थ्रो फेंका कि गेंद जाकर अंपायर के सिर के पीछे लग गई।

रिफिल गेंद लगते ही मैदान पर गिर गए। तुरंत ही इंग्लैंड के फिजियो और डॉक्टर रिफिल की ओर भागे। थोड़ी देर ग्राउंड पर ही रिफिल का इलाज हुआ लेकिन जब उन्हें आराम नहीं मिला तो मैदान छोड़कर जाना पड़ा। रिफिल की जगह अंपायर मरेस इरासमस अब दूसरे मैदानी अंपायर होंगे।

Share This News :