Home > slider news,अपना मध्यप्रदेश,
जनसम्पर्क मंत्री शर्मा ने हरदा में की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा

जनसम्पर्क मंत्री श्री पी.सी. शर्मा ने आज अपने प्रभार के हरदा जिले में योजनाओं की समीक्षा करते हुए नागरिकों की सुविधाओं का ध्यान रखने के निर्देश दियें। श्री शर्मा ने किसानों को 10 जुलाई तक खाद-बीज वितरण सुनिश्चित करने को कहा। दस्तक अभियान में गंभीर बीमारी से ग्रसित बच्चों का समय पर इलाज कराने और नियमित रूप से निगरानी करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि बिजली आपूर्ति पर विशेष ध्यान दें।

 à¤®à¤‚त्री श्री शर्मा ने हरदा जिले में नवीन कृषि महाविद्यालय, खिरकिया के ग्राम चौकड़ी में मॉडल कॉलेज की और ग्राम खुर्द में गौ-शाला का प्रस्ताव प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। प्रभारी मंत्री ने कलेक्टर कार्यालय परिसर में वृक्षारोपण भी किया।

Share This News :