Home > slider news,अपना मध्यप्रदेश,
पीसीसी चीफ के लिए यह चार नाम चर्चा में

 à¤²à¥‹à¤•सभा चुनाव में मिली हार के बाद मुख्यमंत्री कमलनाथ के स्थान पर नए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष को लेकर दिल्ली में सरगर्मी बढ़ गई है। सोमवार को मुख्यमंत्री कमलनाथ की राहुल गांधी से मुलाकात के बाद इस पर फैसला होने की संभावना जताई जा रही है। पीसीसी अध्यक्ष के लिए  पूर्व सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया  à¤¦à¥‹ मंत्री उमंग सिंघार व कमलेश्वर पटेल के साथ वरिष्ठ विधायक बिसाहूलाल सिंह का नाम सबसे आगे चल रहा है।

सूत्रों के मुताबिक, मप्र कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद को लेकर दिल्ली में बढ़ी गतिविधियों का अंदाज इससे लगाया जा सकता है कि रविवार दोपहर में मंत्री उमंग सिंघार भोपाल से à¤¦à¤¿à¤²à¥à¤²à¥€   à¤ªà¤¹à¥à¤‚चे। उन्होंने एआईसीसी के कुछ वरिष्ठ अधिकारियों से चर्चा की। आदिवासी वर्ग से आने वाले सिंघार मंत्री पद के साथ पीसीसी अध्यक्ष बनने की कोशिश में हैं। हालांकि सिंघार के पास झारखंड के प्रभारी सचिव की जिम्मेदारी भी है।

Share This News :