Home > slider news,अपना मध्यप्रदेश,
प्री-मानसून की बारिश, तापमान में गिरावट से मिली राहत

ग्वालियर  .शहर और आस-पास के इलाकों में अल सुबह जमकर बारिश हुई। प्री-मानसून की इस बारिश से तापमान में आई गिरावट से लोगों को राहत दी। मंगलवार शाम से ही यहां बादल छाए हुए थे, लेकिन बारिश न होने की वजह से लोग उमस और गर्मी से परेशान हो गए थे।मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक ग्वालियर, चंबल, उज्जैन संभाग के अलावा रतलाम, नीमच में 24 घंटे के दौरान अच्छी बरसात होने की संभावना है। इसके अतिरिक्त प्रदेश के अन्य स्थानों पर भी मानसून पूर्व की बरसात में तेजी आएगी। दक्षिण-पश्चिम मानसून धीरे-धीरे आगे बढ़ रहा है। मानसून के इस सप्ताह में 24-25 जून को बालाघाट में दस्तक देने की संभावना बन रही है। à¤à¤•-दो दिन में प्री-मानसून की गतिविधि के तहत इंदौर के ऊपर लोकल सिस्टम बनने से हल्की बारिश होने की संभावना है। मौसमविदों के मुताबिक इंदौर में 23 जून के बाद मानसून आने की संभावना है।

Share This News :