Home > राज्यो से ,
चो रामास्वामी के निधन से पीएम दुखी, जताया शोक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज व्यंग्यकार चो रामास्वामी के निधन पर शोक जाहिर करते हुए उन्हें एक बहुआयामी व्यक्तित्व के स्वामी, दिग्गज बुद्धिजीवी और एक महान राष्ट्रवादी के रूप में याद किया।

प्रधानमंत्री ने एक ट्वीट में कहा कि चो रामास्वामी दूरदर्शी, स्पष्टवक्ता और होनहार थे। उनके निधन से दुखी हूं। उनके परिवार और तुगलक के असंख्य पाठकों के प्रति मेरी संवेदनाएं। रामास्वामी ने राजनीतिक पत्रिका ‘तुगलक’ की स्थापना और उसका संपादन किया था। प्रधानमंत्री ने कहा कि रामास्वामी को बहुत से लोगों से सम्मान और सराहना मिलती थी।

उन्होंने कहा कि चो रामास्वामी एक बहुआयामी व्यक्तित्व के स्वामी, दिग्गज बुद्धिजीवी, महान राष्ट्रवादी और निर्भीक आवाज थे, जिनका सम्मान और सराहना की जाती थी। उन्होंने कहा कि इन सबसे उपर, वह एक प्रिय मित्र थे। मैं उनकी वाषिर्क पाठक बैठक में गया था, जो एक अभूतपूर्व संपादक-पाठक मंच था।

साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत ने भी चो रामास्वामी के निधन पर शोक जाहिर किया। वरिष्ठ पत्रकार और राज्यसभा के पूर्व सदस्य रामास्वामी का बीमारी के चलते चेन्नई में निधन हो गया।

Share This News :