Home > अपना शहर ,
अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार दिवस पर कार्यक्रम आज मीडिया प्रतिनिधियों के साथ हुई परिचर्चा

अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार दिवस 10 दिसम्बर 2016 के उपलक्ष्य में 8 दिसम्बर को एक जागरूकता कार्यक्रम सह सेमीनार का आयोजन मानव अधिकार आयोग, शिकायत प्रकोष्ठ ग्वालियर एवं लोक स्वास्थ्य परिवार कल्याण विभाग ग्वालियर द्वारा संयुक्त रूप से किया जा रहा है। इस आशय की जानकारी मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग शिकायत प्रकोष्ठ के संयोजक डॉ. एम के शर्मा की मौजूदगी में आज एनएसव्ही रिसोर्स सेंटर में मीडिया के साथ स्वास्थ्य सेवाओं पर आयोजित हुई परिचर्चा में दी गई। .

परिचर्चा में बताया गया कि 8 दिसम्बर को आयोजित होने जा रहे कार्यक्रम का विषय “स्वास्थ्य सेवायें-जन सामान्य तक पहुँच और उनकी प्रभावशीलता” रखा गया है। इस जागरूकता कार्यक्रम को कैंसर चिकित्सालय एवं शोध संस्थान, शीतला सहाय सभागृह ग्वालियर में दोपहर बाद 3 बजे से 5 बजे तक रखा गया है।

      इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि संभाग आयुक्त श्री शिवनारायण रूपला रहेंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रभारी कलेक्टर श्री शिवराज वर्मा, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एस एस जादौन, सिविल सर्जन श्री डी डी शर्मा एवं एडीएम श्री विवेक श्रोत्रिय उपस्थित रहेंगे। इस अवसर पर मीडिया प्रतिनिधियों को भी आमंत्रित किया गया है।

एनएसव्ही रिसोर्स सेंटर में बुधवार को हुई परिचर्चा में मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग शिकायत प्रकोष्ठ ग्वालियर की ओर से डॉ. एम के शर्मा संयोजक, डॉ. दीपक अग्रवाल, श्री सतीश शर्मा, श्री पी के दीक्षित, श्री यशपाल सिंह बैंस, श्री जयंत एस भिडे, श्री सतीशचंद्र जैन उपस्थित हुए। डॉ. एस एस जादौन ने प्रेस के साथ हुई परिचर्चा में शासन की ओर से चलाई जा रही विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं एवं आगामी स्वास्थ्य कार्यक्रमों की जानकारी प्रदान की गई तथा कार्यक्रम संयोजक डॉ. एम के शर्मा द्वारा मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग द्वारा तत्संबंध में उठाए जा रहे कदमों की जानकारी प्रदान की।

Share This News :