Home > slider news,अपना मध्यप्रदेश,
कम अंतर से हार-जीत होने पर अब सिर्फ निरस्त डाक मत ही गिने जाएंगे

भोपाल। à¤²à¥‹à¤•सभा चुनाव में कम अंतर से होने वाली हार-जीत पर पूरे डाक मतपत्र इस बार नहीं गिने जाएंगे। इसकी जगह सिर्फ निरस्त मतों की गणना की जाएगी। चुनाव आयोग ने कम अंतर से होने वाली हार-जीत के मद्देनजर गणना के तरीके में बदलाव किया है।

प्रदेश में एक लाख 32 हजार कर्मचारी और सर्विस वोटर हैं। इनमें लगभग 80 फीसदी मत वापस आने की उम्मीद है। सुबह आठ बजे तक जो डाक मतपत्र रिटर्निंग ऑफिसर के पास पहुंच जाएगा, उन्हें ही गिनती में शामिल किया जाएगा। इंदौर में सबसे ज्यादा 29 चक्र मतगणना इंदौर-पांच और सबसे कम 16 चक्र इंदौर-तीन में होगी। भोपाल में सर्वाधिक 27 चक्र गोविंदपुरा और सबसे कम 19 चक्र सीहोर और बैरसिया विधानसभा क्षेत्र में होंगे।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी वीएल कांताराव ने मंगलवार को सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों को चुनावी तैयारियों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि अब डाक मतपत्र बचे होने की वजह से ईवीएम से वोटों की गिनती का आखिरी चक्र नहीं रोका जाएगा। किसी भी चक्र के नतीजे की घोषणा चुनाव आयोग से हरी झंडी मिलने के बाद पोर्टल पर अपलोड होने के साथ की जाएगी।

हर राउंड के बाद पोलिंग एजेंट को गणना पत्रक दिया जाएगा। हर विधानसभा से पांच-पांच वीवीपैट गिनती के लिए लॉटरी के माध्यम से चुनी जाएंगी। इसके साथ ही जिन ईवीएम से गिनती नहीं हो पाएगी, उन्हें भी अंत में मतगणना में शामिल किया जाएगा।मतगणना केंद्र में मोबाइल, कैलकुलेटर और अन्य इलेक्ट्रानिक डिवाइस पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी। इसमें कैमरा, डिजिटल पेन भी शामिल है। जो अधिकारी या कर्मचारी इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से भेजे गए डाक मतपत्रों की गिनती करेंगे, सिर्फ उन्हें ही मोबाइल ले जाने की छूट मिलेगी। ओटीपी लेने के बाद इन्हें भी मोबाइल पर्यवेक्षक को सौंपना होगा।

Share This News :