Home > अपना शहर ,
मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन यात्रा 8 दिसम्बर को द्वारिका रवाना होगी

मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना अंतर्गत ग्वालियर से द्वारिका के लिये विशेष रेलगाड़ी 8 दिसम्बर को ग्वालियर रेलवे स्टेशन से रवाना होगी। इसमें जिले के 340 यात्री रवाना होंगे।

      जिला प्रशासन से प्राप्त जानकारी के अनुसार द्वारिका जाने वाली यात्रा 8 दिसम्बर को ग्वालियर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नं.4 से सायं 6.40 बजे रवाना होगी। समस्त तीर्थयात्रियों से आग्रह किया गया है कि वे 8 दिसम्बर को प्लेटफॉर्म नं.4 पर दोपहर 3 बजे तक उपस्थित होवें।

Share This News :