Home > slider news,अपना मध्यप्रदेश,
12वीं में 72.37% और 10वीं में 61.32% विद्यार्थी हुए पास -

मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 10वीं और 12वीं बोर्ड के परिणाम जारी कर दिए। परीक्षा परिणाम की घोषणा मॉडल स्कूल टीटी नगर ऑडिटोरियम में मुख्य सचिव एसआर मोहंती ने की। 12वीं में दृष्टि सनोडिया ने टॉप किया है, ये सिवनी की उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की छात्रा हैं। इन्हें 500 में से 479 अंक मिले। 10वीं के टॉपर गगन दीक्षित को 500 में 499 अंक मिले हैं, ये सागर के हैं। 12वीं का परीक्षा परिणाम 72.37 प्रतिशत रहा और दसवीं का परिणाम 61.32 प्रतिशत रहा।मध्यप्रदेश बोर्ड (MP Board) अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर भी ये परिणाम जारी कर दिए गए। 10वीं की परीक्षा 27 मार्च को खत्म हो गई थी, जबकि 12वीं के छात्र 2 अप्रैल को आखिरी पेपर के बाद से परिणाम का इंतजार कर रहे थे। आचार संहिता की वजह से इस बार कोई बड़ा आयोजन नहीं किया गया, इस दौरान यहां भोपाल के मॉडल स्कूल के छात्र-छात्राएं और उनके अभिभावक मौजूद रहे। 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम एक साथ जारी करने के लिए विशेष इंतजाम किए गए थे। इन परिणामों के घोषित होने के बाद छात्र अपनी आगे की पढ़ाई पर फैसला लेंगे। पढ़िए रिजल्ट से जुड़ी हर अपडेट -इस वर्ष 18.50 लाख से ज्यादा विद्यार्थियों ने यह परीक्षा दी है। सभी केंद्रों पर भेजी गई उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 5 मई तक पूरा हो गया था। रिजल्ट को लेकर मप्र बोर्ड द्वारा प्रदेश के मूल्यांकन केंद्रों को विशेष निर्देश भी जारी किए गए हैं। à¤®à¤§à¥à¤¯ प्रदेश बोर्ड ने 10वीं और 12वीं की परीक्षा राज्य में 7 हजार से ज्यादा सेंटर पर आयोजित की थी। 10वीं की परीक्षा 1 मार्च से 27 मार्च तक आयोजित की थी। 12वीं की परीक्षा 3 मार्च से शुरू होकर 2 अप्रैल तक चली थी।

'रुक जाना नहीं' परीक्षा भी होगी

नतीजों के तुरंत बाद, मध्य प्रदेश स्टेट ओपन स्कूल MPSOS कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं के छात्रों के लिए 'रुक जाना नहीं' परीक्षा का आयोजन करेगा, जो बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए थे लेकिन इसे क्लियर नहीं कर सके। उसी के परिणाम जुलाई 2019 में ओपन स्कूल द्वारा घोषित किए जाएंगे। इस तरह से छात्र एक साल भी नहीं चूकेंगे।mp10.jagranjosh.com पर जाएं।

 

 

 

 

 

 à¤œà¥‹ विंडो खुलेगी उस पर अपना रोल नंबर दर्ज करें।

 

 

 

 à¤°à¥‹à¤² नंबर दर्ज करने के बाद सबमिट बटन दबाएं।

 

 

 

 à¤ªà¤°à¤¿à¤£à¤¾à¤® दिखाई देगा। इसका प्रिंट भी लिया जा सकता है।

 

 

 

 

 

ऐसे चेक करें 12वीं का नतीजा

 

 

 

 

 12वीं का परिणाम जानने के लिए सबसे पहले mp12.jagranjosh.com पर जाएं।

 

 

 

 à¤œà¥‹ विंडो ओपन होगी, उस पर अपना रोल नंबर दर्ज करें।

 

 

 

 ‘Submit’ बटन पर क्लिक करने पर आपका रिजल्ट खुल जाएगा।

 

 

 

 'Print' पर क्लिक कर इसका प्रिंट भी लिया जा सकता है।

Share This News :