Home > slider news,अपना मध्यप्रदेश,
सिंधिया ने वोट डाला

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने एमआई शिशु मंदिर में सुबह-सुबह मतदान किया। रायसेन-सांची विधानसभा क्षेत्र के गिरवर पोलिंग बूथ पर मशीन में खराबी आने के कारण मतदान समय पर शुरू नहीं हो सका। ज्यादा समय लगने की वजह से कुछ मतदाता वापस लौट गए। भोपाल के बर्रा और कोलार मैदान केंद्र पर वोट डालने पर विवाद हो गया। ग्वालियर में मतदान के लिए भारी उत्साह नजर आ रहा है। ग्वालियर से भाजपा प्रत्याशी विवेक नारायण शेजवलकर अपनी पत्नी के साथ मतदान केंद्र क्रमांक 84 तेरापंथी धर्मशाला नई सड़क पर वोट डालने पहुंचे। ग्वालियर में डोली बुआ का पुलिस स्थित मतदान केंद्र क्रमांक 58 में मशीन खराब होने के कारण भीड़ लग गई।

Share This News :