Home > slider news,अपना मध्यप्रदेश,
BSP के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप अहिरवार कांग्रेस में शामिल

भोपाल। à¤¬à¤¹à¥à¤œà¤¨ समाज पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप अहिरवार ने गुरुवार को कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली। उन्होंने आरोप लगाया कि बसपा अपने सिद्धांतों से भटक गई है।

उन्होंने भाजपा पर भी कई आरोप लगाए। प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में पत्रकारों से चर्चा करते हुए अहिरवार ने कहा कि आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत संविधान समीक्षा की जरूरत बता चुके हैं। देश में भाजपा को नहीं रोका गया तो ये लोग संविधान में बदलाव तक कर देंगे। उन्होंने दावा किया कि अनुसूचित जाति के हितों का संरक्षण कांग्रेस ही कर सकती है। कांग्रेस ने ही इस वर्ग का आरक्षण सुरक्षित रखा।

Share This News :