Home > अपना शहर ,
आंगनबाड़ी सहायिका एवं कार्यकर्ता का अंतरिम चयन : दावे-आपत्तियाँ आमंत्रित

एकीकृत बाल विकास परियोजना शहरी क्रं.4 ग्वालियर के अंतर्गत कार्यकर्ता पद एवं सहायिका पद पर अंतरिम चयन हेतु शासन निर्देशानुसार विकासखण्ड स्तरीय बैठक अनुविभाग अधिकारी गोरखी की अध्यक्षता में आयोजित की गई तथा 10 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं का अंतरित चयन किया गया। चयनित महिला अभ्यर्थियों के संबंध में दावे-आपत्ति भी 14 दिसम्बर को सायं 5 बजे तक कार्यालयीन समय में महिला एवं बाल विकास परियोजना शहरी क्रं.4 कार्यालय गोरखी में  आमंत्रित की गई है। निर्धारित अवधि के पश्चात किसी भी आपत्ति पर विचार नहीं किया जायेगा।

Share This News :