Home > अपना शहर ,
तानसेन समारोह की सभी व्यवस्थायें उच्चकोटि की हों – श्री रूपला

स्थानीय आयोजन समिति की बैठक में संभाग आयुक्त ने दिए निर्देश

शास्त्रीय संगीत का सर्वाधिक प्रतिष्ठित महोत्सव 'तानसेन समारोह'  à¤¸à¤‚गीत की नगरी

ग्वालियर में 16 से 20 दिसम्बर तक

तानसेन समारोह की सभी तैयारियाँ समय सीमा में पूर्ण करें। व्यवस्थायें उच्च कोटि की एवं समारोह की गरिमा के अनुरूप हों। इस आशय के निर्देश संभाग आयुक्त श्री एस एन रूपला ने तानसेन समारोह के आयोजन से जुड़ी स्थानीय समिति की बैठक में दिए। उन्होंने कहा कि समारोह स्थल पर कलाकारों एवं कलारसिकों की सुविधाओं का भी पूरा ध्यान रखा जाए।

      भारतीय शास्त्रीय संगीत के क्षेत्र में देश के सर्वाधिक प्रतिष्ठित महोत्सव “तानसेन समारोह” संगीत की नगरी ग्वालियर में इस साल 16 से 20 दिसम्बर तक आयोजित होगा। यह समारोह भारतीय संगीत की अनादि परंपरा के श्रेष्ठ कला मनीषी संगीत सम्राट तानसेन को श्रद्धांजलि व स्वरांजलि देने के लिये पिछले 92 साल से आयोजित हो रहा है।

      यहाँ मोतीमहल स्थित मानसभागार में बुधवार को आयोजित हुई बैठक में संभाग आयुक्त श्री रूपला ने कहा कि संगीत की नगरी ग्वालियर में प्रतिष्ठापूर्ण "तानसेन समारोह” आयोजित करने की गौरवशाली परंपरा रही है। उन्होंने समिति के सदस्यों से आहवान करते हुए कहा कि इस समारोह को और अधिक भव्यता एवं गरिमा प्रदान करने में सभी सहयोगी बनें।

समारोह की तिथियों में कार्यक्रम स्थल से तीन किलोमीटर की परिधि में कोलाहल नियंत्रण के संबंध में आदेश जारी करने के निर्देश संभाग आयुक्त ने प्रभारी कलेक्टर को दिये हैं। इसी तरह समारोह स्थल पर पेयजल, साफ-सफाई, समारोह स्थल तक के पहुँचमार्ग की मरम्मत व प्रकाश व्यवस्था तथा फायर ब्रिगेड आदि का प्रबंध करने के निर्देश नगर निगम आयुक्त को दिये गये हैं। तानसेन की जन्मस्थली बेहट में भी पहुँच मार्ग की मरम्मत सहित अन्य व्यवस्थायें करने की हिदायत संबंधित अधिकारियों को दी गई है। समारोह स्थल के अंदर व बाहर सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम करने के लिये पुलिस अधिकारियों से कहा गया। इसके अलावा विद्युत व्यवस्था, समारोह का प्रचार-प्रसार की जिम्मेदारी भी संबंधित अधिकारियों को सौंपी गई है।

बैठक में राजा मानसिंह तोमर संगीत एवं कला विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. लवली शर्मा, प्रभारी कलेक्टर श्री शिवराज वर्मा, नगर निगम आयुक्त श्री अनय द्विवेदी, उस्ताद अलाउद्दीन खाँ, संगीत एवं कला अकादमी के संस्कृति संचालनालय के उप निदेशक श्री राहुल रस्तोगी,  तथा सर्वश्री प्रभाकर गोहदकर, श्रीराम मराठे, अशोक आनंद, डॉ. ईश्वरचंद करकरे, राज चड्डा, श्रीमती रंजना टोंणपे  à¤¸à¤¹à¤¿à¤¤ समिति के अन्य सदस्यगण और बेहट ग्राम पंचायत की सरपंच श्रीमती कोमेश व संबंधित अधिकारी मौजूद थे।

 à¤µà¤¾à¤¦à¥€-संवादी कार्यक्रम में कला रसिकों की भागीदारी बढ़ायें

      संभाग आयुक्त श्री एस एन रूपला ने बैठक में मौजूद शहर के विभिन्न संगीत महाविद्यालायों के प्राचार्यों और सदस्यों से कहा कि तानसेन समारोह के दौरान आयोजित होने वाले वादी-संवादी कार्यक्रम में कला रसिकों की भागीदारी बढ़ाने में सहयोग करें। उन्होंने कहा कि सभी संगीत एवं कला महाविद्यालयों के आचार्य और विद्यार्थी इस आयोजन में जरूर शिरकत करें। राजा मानसिंह तोमर संगीत एवं कला विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. लवली शर्मा ने इसमें पूर्ण सहायोग का भरोसा दिलाया है।

गूजरी महल में भी गूँजेंगी स्वर लहरियाँ तो पूर्व संध्या पर जमेगा “पूर्वरंग”

इस साल के तानसेन संगीत समारोह में उच्च शिक्षा मंत्री श्री जयभान सिंह पवैया की पहल पर नए आयाम जोड़े गए हैं। समारोह की अंतिम संगीत सभा इस बार किला परिसर में होगी। यह सभा शास्त्रीय संगीत के महान पोषक राजा मानसिंह तोमर की प्रेयसी मृगनयनी के नाम से बने गूजरी महल में सजेगी। तानसेन समारोह की पूर्व संध्या में हजीरा चौराहे पर उप शास्त्रीय संगीत का कार्यक्रम “पूर्वरंग” होगा। जिसमें बनारस घराने शैली की सुविख्यात लोक गायिका श्रीमती मालिनी अवस्थी ठुमरी, कजरी व दादरा आदि उपशास्त्रीय लोकगीत सुनायेंगीं। समारोह में भारतीय शास्त्रीय संगीत के साथ-साथ विश्व संगीत भी इस साल शामिल रहेगा, जिसमें लगभग पाँच देशों के संगीत कलाकार अपनी प्रस्तुतियाँ देंगे। इनमें नार्वे, ईराक, इजराइल, बेल्जियम एवं स्विट्जरलैण्ड आदि देशों के स्थापित कलाकार शामिल हैं।

संस्कृति संचालनालय के उप निदेशक श्री राहुल रस्तोगी ने बताया कि इस बार के समारोह में कुल 9 संगीत सभायें होंगी। पहली 7 संगीत सभायें सुर सम्राट तानसेन की समाधि एवं मोहम्मद गौस के मकबरा परिसर में सास-बहू (सहस्त्रबाहू) मंदिर की थीम पर बनने जा रहे भव्य एवं आकर्षक मंच पर सजेंगीं। समारोह की आठवीं सभा सुर सम्राट तानसेन की जन्मस्थली बेहट में झिलमिल नदी के किनारे सजेगी। समारोह की नौवीं एवं आखिरी संक्षिप्त संगीत सभा 20 दिसम्बर को सायंकाल 8 बजे गूजरी महल में आयोजित होगी।

इस बार के समारोह में भी दो तानसेन अलंकरण

      इस साल के तानसेन संगीत समारोह में दो विभूतियों को राष्ट्रीय तानसेन अलंकरण समारोह से विभूषित किया जायेगा। श्री राहुल रस्तोगी ने बैठक में जानकारी दी कि समारोह में वर्ष 2015-16 एवं वर्ष 2016-17 के तानसेन अलंकरण प्रदान किए जायेंगे। मालूम हो तानसेन अलंकरण के रूप में राज्य शासन द्वारा दो लाख रूपए की नकद राशि और सम्मान पट्टिका प्रदान की जाती है।

उस्ताद अमजद अली खाँ का सरोद वादन भी

      विश्व विख्यात सरोद वादक उस्ताद अमजद अली खाँ का सरोद वादन भी इस बार के तानसेन समारोह का मुख्य आकर्षण होगा। स्थानीय आयोजन समिति की बैठक में उपनिदेशक संस्कृति संचालनालय श्री राहुल रस्तोगी ने बताया कि तानसेन समारोह में 17 दिसम्बर की सायंकालीन सभा में उस्ताद अमजद अली खाँ की प्रस्तुति होगी।

स्थानीय कलाकारों का हुआ चयन

      तानसेन समारोह में प्रस्तुति के लिये स्थानीय कलाकारों का चयन पाँच सदस्यीय उप समिति द्वारा किया गया है। चयनित स्थानीय कलाकारों में श्री आरोह कम्पूवाले गायन, कुमारी प्रियंका शर्मा गायन, श्री अब्दुल हमीद खाँ सारंगी वादन व श्री सुभाष देशपाण्डे वायोलिन वादन शामिल हैं।

Share This News :