Home > अपना शहर ,
बच्चे स्वच्छता के महादूत: श्री दौलतानी

बच्चे स्वच्छता के महादूत हैं, यदि प्रत्येक बच्चा अपने घर में स्वच्छता के लिए अपने माता पिता को प्रेरित करेगा तो ग्वालियर शहर स्वच्छत शहर बन जाएगा तथा हम स्वच्छता में नम्बर 1 हो जाएंगे। उक्ताशय के विचार नगर निगम के पूर्व अपर आयुक्त एवं ब्रांड एम्बेसडर स्वच्छता डाॅ एम एल दौलतानी ने आज प्रगति विद्यापीठ विद्यालय द्वारा निकाली गई स्वच्छता रैली को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। इस अवसर पर विद्यालय के संचालक श्री राहुल श्रीवास्तव एवं विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
उल्लेखनीय है कि प्रगति विद्यापीठ विद्यालय द्वारा स्वच्छता जागरुकता सप्ताह मनाया जा रहा है। इसी क्रम में आज विद्यालय के लगभग 2000 छात्र-छात्राओं द्वारा रिवर व्यू काॅलोनी, सीपी काॅलोनी एवं 7 नम्बर चैराहे तक स्वच्छता रैली निकाली गई जो कि लगभग 1 किलोमीटर लम्बी रैली थी। रैली में सभी बच्चे हाथों में तख्तियां लेकर स्वच्छता में ग्वालियर को नम्बर 1 बनाने के नारे लगा रहे थे तथा दुकानदारों व आमजनों को स्वच्छता का संदेश दे रहे थे। रैली के दौरान सभी बच्चों ने दुकानदारों को स्वच्छता के लिए प्रेरित किया तथा दुकानदारों से कहा कि गंदगी न फैलाएं, न ही किसी को गंदगी फैलाने दें और दुकान के बाहर डस्टबीन रखें। रैली के दौरान बच्चों को कैप पहनाकर स्वच्छता बैच लगाए गए।
नुक्कड नाटक कर दिया स्वच्छता का संदेष
रैली के दौरान स्कूल के बच्चों द्वारा एक नुक्कड नाटक का मंचन किया गया। नाटक की थीम थी कि हम कचरा क्यों फैलते हैं। इस नाटक के माध्यम से आमजनों से कचरा न फैलाने की अपील की गई। नाटक में भाग लेने वाले बच्चों को शील्ड प्रदान कर पुरस्कृत किया गया।

    

Share This News :