Home > slider news,अपना मध्यप्रदेश,
मतदान के दौरान झड़प, कांग्रेस नेता ने बीजेपी कार्यकर्ता को मारा थप्पड़

मध्य प्रदेश में छह सीटों के लिए मतदान जारी है. इसी बीच झड़प की खबरें भी आ रही हैं. सिंगरौली जिले में कांग्रेस नेता द्वारा बीजेपी कार्यकर्ता को थप्पड़ मारने का मामला सामने आया है. सिंगरौली सीधी लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आता है.

मामला सिंगरौली के देवसर विधानसभा के मतदान केंद्र 223 पड़री खुटा टोला का है. जहां आरोप है कि बीजेपी कार्यकर्ता राजेंद्र कुमार शाह को कांग्रेस के प्रवेश सिंह ने मतदान केंद्र पर थप्पड़ मारा है. आरोप है कि कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने का दबाव बनाया जा रहा था.

Share This News :