Home > slider news,अपना मध्यप्रदेश,
भाजपा नेता और पूर्व विधायक जितेंद्र डागा ने थामा कांग्रेस का हाथ

भारतीय जनता पार्टी के नेता और पूर्व विधायक जितेंद्र डागा ने रविवार को कांग्रेस का हाथ थाम लिया। प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में उन्होंने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली। बताया जा रहा है कि वे पार्टी में लगातार अपनी उपेक्षा से नाराज हो गए थे। उन्हें भोपाल के हुजूर में नरेश झानचंदानी के साथ जिम्मेदारी मिलने की उम्मीद हैं। फिलहाल वे भोपाल संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार दिग्विजय सिंह के लिए चुनाव प्रचार करेंगे। पूर्व विधायक का कांग्रेस में शामिल होना भाजपा के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है।

Share This News :