Home > अपना शहर ,
एमआईसी सदस्य ने किया निर्माणाधीन निगम भवन का निरीक्षण

एमआईसी में लोक निर्माण विभाग के प्रभारी सदस्य श्री धमेन्द्र राणा ने आज सचिन तेन्दुलकर मार्ग सिटी सेंन्टर पर निर्माणाधीन हो रहे निगम भवन का निरीक्षण कर रिपोर्ट तैयार की।
उल्लेखनीय है कि गत एमआईसी की बैठक में निर्माणाधीन निगम भवन का निरीक्षण कर रिपोर्ट तैयार करने का निर्णय लिया गया था, उसी क्रम में महापौर श्री विवेक नारायण शेजवलकर के निर्देशानुसार आज एमआईसी सदस्य श्री धर्मेन्द्र राणा ने आज उक्त भवन का निरीक्षण कर रिपोर्ट तैयार की, शीघ्र ही रिपोर्ट एमआईसी को सौंप दी जाएगी। निरीक्षण के दौरान पार्षद श्री दिनेश दीक्षित एवं अन्य उपस्थित रहे।

Share This News :