Home > अपना शहर ,
बिना अनुमति फलेक्स लगाने वालों से कार्यवाही कर वसूला जाएगा जुर्माना

 à¤—्वालियर पूर्व क्षेत्र में अस्थाई अतिक्रमण हटाया 

निगम के अमले द्वारा आज उपायुक्त एवं प्रशासनिक अधिकारी श्री ए पी एस भदौरिया के नेतृत्व में ग्वालियर पूर्व विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत स्टेशन बजरिया, सिटीसेन्टर क्षेत्र में अस्थाई अतिक्रमण हटाने एवं बिना अनुमति लगे फलेक्स हटाने की कार्यवाही की गई तथा गंदगी फैलाने पर एक होटल संचालक से 5 हजार रुपए का जुर्माना वसूल किया गया।
निगम के अधिकारियों के दल द्वारा आज स्टेशन बजरिया क्षेत्र में अस्थाई अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की तथा सभी के बाहर निकले दासे काउंटर अंदर करवाए तथा कुछ काउंटर जप्त करने की भी कार्यवाही की गई। इसके साथ ही स्टेशन बजरिया में ही होटल एम्बियन्स द्वारा गंदगी फैलाने पर होटल से 5 हजार रुपए का जुर्माना वसूल किया गया।
कार्यवाही के दौरान सिटी सेंटर क्षेत्र से बिना अनुमति लगे 42 फलेक्स हटाने की कार्यवाही की गई तथा जिनके भी फलेक्स लगे थे उनसे जुर्माना वसूलने की भी कार्यवाही की जा रही है। इसके साथ ही उपायुक्त श्री भदौरिया ने कहा कि बिना अनुमति फलेक्स लगाने वालों पर कार्यवाही के साथ ही जुर्माना वसूलने की भी कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी। कार्यवाही के दौरान क्लस्टर अधिकारी श्री सुरेन्द्र जैन, क्षेत्राधिकारी श्री पवन शर्मा, श्री वीरेन्द्र शाक्य सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं मदाखलत अमले के कर्मचारी उपस्थित रहे।

Share This News :