Home > slider news,अपना मध्यप्रदेश,
सुमित्रा महाजन बोलीं- चुनाव नहीं लड़ने से मेरी, उमा और सुषमा की राजनीति ....

ताई अब आई की भूमिका में आ चुकी हैं। खुद चुनाव लड़ने के बजाए वे बैठकों में जाकर कार्यकर्ताओं को समझा रही हैं। लगातार दौरे भी कर रही हैं। उनका कहना है कि चुनाव नहीं लड़ने से उनकी, उमा भारती या सुषमा स्वराज की राजनीति बंद नहीं हुई है। मैं अब भी राजनीति में उतनी ही सक्रिय हूं, जितनी पहले थी।राजनीतिक स्वभाव नहीं होने के बावजूद मैं राजनीति में हूं। सौम्यता को राजनीति में अवगुण माना जाता है, लेकिन मैने उस पर कायम रहते हुए राजनीतिक क्षेत्र में स्थान बनाया। मुझसे पूछा जा रहा है कि अब आपकी भूमिका क्या होगी, मैं कहती हूं कि मैं न तो कभी मार्गदर्शक थी और न ही वरिष्ठ नेता बनूंगी, मैं संगठन की कार्यकर्ता बनकर ही काम करूंगी। ऐसा लगता है 15 साल सत्ता से दूर रहने के बाद शासक के नाते कांग्रेस ने सोचना बंद कर दिया है। बिजली कटौती को भी वह षड्यंत्र बता रही है।

Share This News :