Home > slider news,अपना मध्यप्रदेश,
कटनी के पूर्व भाजपा विधायक गिरिराज किशोर पोद्दार ने दिया इस्तीफा

कटनी से पूर्व विधायक गिरिराज किशोर पोद्दार (राजू पोद्दार) ने रविवार को भाजपा से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह को इस आशय का पत्र उन्होंने लिखा है। उन्होंने पत्र में लिखा है कि खजुराहो लोकसभा के प्रत्याशी चयन की प्रक्रिया से आहत और क्षुब्ध हूं। भाजपा संगठन द्वारा दिए गए समस्त पद और दायित्व से स्वयं को तत्काल प्रभाव से पृथक करता हूं।

गिरिराज किशोर ने वीडी शर्मा को बाहरी उम्मीदवार बताया है। पोद्दार कटनी की मुड़वारा सीट से भाजपा के विधायक रह चुके हैं। पोद्दार के अलावा पूर्व विधायक व कटनी विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष ध्रुव प्रताप सिंह ने भी वीडी शर्मा को टिकट दिए जाने पर इसे खजुराहो संसदीय क्षेत्र के लिए काला दिवस बताया। उन्होंने इसे लेकर सोशल मीडिया में टिप्पणी की है।

Share This News :