Home > slider news,अपना मध्यप्रदेश,
भीषण गर्मी के बीच बदला मौसम, तेज आंधी के साथ बारिश, ओले भी गिरे

 à¤®à¤§à¥‍यप्रदेश में रविवार की शाम अचानक मौसम में बदलाव आया। दिनभर चिलचिलाती धूप और लू के बाद तेज आंधी के साथ बारिश हुई । कुछ स्‍थानों पर ओले गिरने की भी खबर है।

 

 

इंदौर में रविवार शाम को एकाएक मौसम बदला और शाम 7 बजे 30 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से हवा चली। इस कारण कुछ इलाकों में बिजली भी गुल हो गई। उसके बाद शहर के कुछ एक इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हुई।मौसम विभाग द्वारा इंदौर संभाग में इंदौर, देवास, रतलाम और उज्जैन में गरज चमक के साथ हल्की बूंदाबादी की संभावना जताई गई थी। इंदौर में धूलभरी आंधी से कुछ स्‍थानों पर होर्डिंग भी गिर गए।खरगोन, बड़वानी और धार जिले में रविवार को आंधी, बारिश व ओले गिरे। बड़वानी के ग्राम उमर्टी में आंधी से एक मकान ढह गया। पतरे की छत उड़ गई। खरगोन के ग्राम भगवानपुरा में करीब दस मिनट तक बारिश हुई। धार सहित नालछा, बगड़ी और केसूर में आंधी, बारिश के साथ ओले गिरे। नालछा क्षेत्र में बिजली गिरने से बालक झुलस गया।

Share This News :