Home > slider news,अपना मध्यप्रदेश,
कांग्रेस की नई लिस्ट जारी, यहां से ज्योतिरादित्य सिंधिया लड़ेंगे चुनाव

कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव 2019 के लिए 7 नए प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया है. कांग्रेस की नई लिस्ट में बिहार, जम्मू-कश्मीर, मध्य प्रदेश और पंजाब के लिए प्रत्याशियों का नाम शामिल है. मध्य प्रदेश के गुना से ज्योतिरादित्य सिंधिया, पंजाब की आनंदपुर साहिब सीट से मनीष तिवारी को टिकट दिया गया है. वहीं मध्य प्रदेश की विदिशा से शैलेंद्र पटेल, पंजाब के संगरूर से केवल सिंह ढिल्लन, बिहार के वाल्मीकि नगर से शाश्वत केदार, जम्मू-कश्मीर के लद्दाख से रिगडिन स्पलबर, मध्य प्रदेश के राजगढ़ से मोना सुस्तानी को टिकट दिया गया है.

Share This News :