Home > slider news,अपना मध्यप्रदेश,
मोबाइल पर पता चल जाएगा अभी किस कोच में कितनी सीट खाली

जबलपुर। à¤Ÿà¥à¤°à¥‡à¤¨ में सफर करने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। रेलवे ने उन्हें रिजर्वेशन चार्ट की सुविधा मोबाइल पर उपलब्ध करा दी है। इसका सबसे बड़ा फायदा यह है कि ट्रेन का रिजर्वेशन चार्ट बनते ही यात्री अपने मोबाइल पर उसे ऑनलाइन देख सकता है। इतना ही नहीं इस चार्ट की मदद से ट्रेन के कोच और उसमें खाली सीटों की जानकारी भी ऑनलाइन मिलेगी, जिसकी मदद से आप 4 घंटे बाद भी ट्रेन में रिजर्वेशन करा सकते हैं। दरअसल, अभी तक रिजर्वेशन चार्ट बनने के बाद खाली सीटों की जानकारी यात्री को रिजर्वेशन काउंटर पर ही मिलती थी, लेकिन रिजर्वेशन चार्ट ऑनलाइन दिखने के बाद यह अब मोबाइल पर भी देखना आसान हो गया है।रिजर्वेशन चार्ट बनने के बाद आप को टीटीई से सीट के लिए नहीं गिड़गिड़ाना होगा। यात्रियों को इस सुविधा की मदद से न सिर्फ ट्रेन में खाली सीट की जानकारी लगेगी बल्कि उन्हें यह भी पता चल जाएगा कि किस कोच में कौन सी बर्थ खाली है। स्क्रीन पर क्लिक करते ही खाली बर्थ के सामने लोवर, अपर या फिर साइड अपर लिखा आ जाएगा, जिससे आपको अपनी पसंदीदा सीट बुक करना आसान हो जाएगा। हालांकि यात्रियों को अभी इस सुविधा की जानकारी ही नहीं है।

पहला स्टेप- à¤—ूगल सर्च पर आईआरसीटीसी रिजर्वेशन चार्ट लिखकर सर्च करना होगा।

दूसरा स्टेप- à¤®à¥‹à¤¬à¤¾à¤‡à¤² स्क्रीन पर रिजर्वेशन चार्ट, ट्रेन और बोडिंग स्टेशन की जानकारी दिखेगी।

तीसरा स्टेप- à¤‡à¤¨ जानकारियों को भरने के बाद ओके करते ही गेट ट्रेन चार्ट ऑप्शन पर क्लिक करेंगे तो आपको खाली सीटें की जानकारी दिखने लगेगी।

चौथा स्टेप- à¤‡à¤¸à¤•े बाद आप को मोबाइल पर सीट और कोच में कौन सी बर्थ खाली है यह पता चलेगा। य पांचवा स्टेप- यहां क्लिक करते ही आईआरसीटीसी के रिजर्वेशन एप से टिकट बुक कर सकते हैं.

यात्रियों को अभी यह पता नहीं है कि इस सुविधा का उपयोग कब करना है। रेलवे के मुताबिक जिस स्टेशन से ट्रेन को रवाना होना है, वहां पर रिजर्वेशन चार्ट बनने से ट्रेन रवाना होने के 30 मिनट पहले तक यात्रियों को ऑनलाइन खाली सीटों की जानकारी मिल जाएगी, जिसे वे मोबाइल के जरिए ही बुक कर सकते हैं। खास बात यह है कि यह टिकट, सामान्य टिकट से 10 फीसदी कम दाम पर मिलेंगी।

 

Share This News :