Home > slider news,अपना मध्यप्रदेश,
इस मंदिर में 45 साल से चल रहा रामचरित मानस का पाठ

सागर। à¤¶à¥à¤°à¥€à¤¦à¥‡à¤µ सिद्धेश्वर हनुमान मंदिर में नवरात्र के दौरान पिछले 45 सालों से अनवरत श्री रामचरितमानस का अखंड पाठ चल रहा है। मंदिर से जुड़े सेवक व श्रद्धालु यहां नवरात्र के पहले दिन से नवमी तक अनवरत पाठ करते हैं। चैत्र नवरात्र पर्व पर जहां एक ओर सभी देवी माता की आराधना में तो लगते है। साथ ही इतवारा बाजार के श्रीदेव सिद्धेश्वर हनुमान मंदिर में गत 45 वर्षों से लगातार नवरात्र में नौ दिनों तक अखंड रामचरित मानस का पाठ धर्मालुओं द्वारा किया जाता है। नवरात्र के पहले दिन की प्रात: 6 बजे से शुरू होने वाले यह अखंड पाठ नवमीं की रात्रि 12 बजे तक अनवरत चलता रहता।

आने वाले श्रद्धालुओं द्वारा लगातार 24 घंटे बारी-बारी से रामचरित मानस का सस्वर पाठ किया जाता है। इस वर्ष पाठ के व्यवस्थापक श्याम ताम्रकार बताते हैं कि इस अतिप्राचीन हनुमान मंदिर में अखंड पाठ की शुरुआत करीब 1974 में हुई थी जिसके बाद से यहां प्रतिवर्ष चैत्र नवरात्र पर अनवरत किया जाता है। घंटे के हिसाब से श्रद्धालुओं का समय निर्धारित होता हैमंदिर के पुजारी श्री मिश्रा का कहना है कि चैत्र नवरात्र पर देवी मां के साथ ही भगवान श्रीराम की आराधना का विशेष महत्व होता है। मंदिर में अखंड रामचरित मानस का पाठ करने के लिए हर वर्ष श्रद्धालुओं में विशेष आतुरता रहती है। हर घंटे के हिसाब से श्रद्धालुओं का समय निर्धारित कर दिया जाता है। पाठ की शुरुआत चूंकि नवरात्र के प्रथम दिन परमा को प्रात: 6 बजे से शुरू होती है तो इसके बाद के प्रत्येक घंटे में पाठ करने वाले श्रृद्धालु बदलते रहते है। मंदिर के नजदीक ही निवास करने वाले अधिवक्ता सुरेश सोनी ऐसे श्रद्धालु हैं, जो इस अखंड पाठ के प्रथम वर्ष से लेकर अभी तक लगातार हर चैत्र नवरात्र पर इस अखंड रामचरित मानस पाठ का हिस्सा बनते आए हैं।अधिवक्ता सोनी ने कहा कि करीब 100 वर्ष से अधिक पुराने इस हनुमान मंदिर में आराधना करने से आत्मिक शांति मिलती है। मंदिर दक्षिण मुखी है। इसलिए इसे सिद्धेश्वर माना कहा जाता है। श्रद्धालु कैलाश ताम्रकार का कहना है कि गत दो दशक से अधिक से वह हर वर्ष इस अखंड पाठ का हिस्सा बनते आ रहे हैं। वैसे तो मंदिर में प्रतिदिन दर्शन करने आते ही है लेकिन नवरात्र के इस अखंड पाठ को करने से मन को शांति मिलती है। अखंड रामचरित मानस पाठ की समाप्ति के बाद 10वें दिन यहां कन्याभोज का आयोजन किया जाता है।

Share This News :