Home > slider news,अपना मध्यप्रदेश,
कांग्रेस की सात सीटों पर सिंधिया के अलावा और भी कई पेंच

 à¤²à¥‹à¤•सभा चुनाव के लिए कांग्रेस सात सीटों ग्वालियर, गुना, धार, इंदौर, विदिशा, राजगढ़ और भिंड पर फैसला नहीं ले पा रही है। इन सीटों में से ग्वालियर और गुना पर सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया के कारण प्रत्याशी तय नहीं हो पा रहा है तो धार में जय आदिवासी युवा संगठन (जयस) के दबाव में उम्मीदवार के एलान को रोका गया है।

वहीं, इंदौर व विदिशा सीटों के लिए भाजपा प्रत्याशी तय होने का इंतजार किया जा रहा है। कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए अब तक मप्र की तीन सूचियों में 22 नाम तय किए हैं। विंध्य, बुंदेलखंड, महाकोशल की सभी सीटों पर फैसला हो गया है, लेकिन ग्वालियर-चंबल और मालवा सहित भोपाल संभाग की सात सीटें अभी बची हैं।इनमें से तीन सीटें ग्वालियर, भिंड और गुना सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया के प्रभाव क्षेत्र की हैं तो राजगढ़ पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का पुराना लोकसभा क्षेत्र है।

Share This News :