Home > अपना शहर ,
राजमाता श्रीमंत विजयाराजे सिंधिया अखिल भारतीय स्वर्ण कप फुटबाॅल प्रतियोगिता के आयोजन को लेकर प्रभारी सदस्य श्री बोहरे ने ली समीक्षा बैठक

राजमाता श्रीमंत विजयाराजे सिंधिया अखिल भारतीय स्वर्णकप फुटबाॅल प्रतियोगिता के आयोजन को लेकर आज खेल प्रभारी श्री सतीश बोहरे की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में नोडल अधिकारी खेल श्री प्रदीप वर्मा, जनसंपर्क अधिकारी श्री केशव ंिसह चैहान, सहायक खेल अधिकारी श्री उवेश सिद्वकी एवं खेल प्रशिक्षक श्री अयोध्या शरण शर्मा सहित खेल विभाग के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
निगम के प्रशासनिक भवन में आयोजित बैठक में खेल प्रभारी श्री बोहरे ने प्रतियोगिता के भव्य आयोजन को लेकर की जा रहीं तैयारियों को लेकर जानकारी प्राप्त की तथा आवश्यक दिशा निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। खेल अधिकारी ने बताया कि 12 दिसंबर से 18 दिसंबर 2016 तक जीवाजी विश्वविद्यालय के खेल मैदान पर आयोजित होने वाली राजमाता श्रीमंत विजयाराजे सिंधिया अखिल भारतीय स्वर्णकप फुटबाॅल प्रतियोगिता में देश भर के विभिन्न राज्यों से लगभग 16 टीमें भाग लेगीें। सभी टीमों के ठहरने इत्यादि की व्यवस्थाएं पूर्ण की जा चुकी है। वहीं अन्य जो व्यवस्थाएं रह गई हैं वह समय से पूर्व पूर्ण कर ली जावेगीें। बैठक अन्य बिन्दुओं को लेकर भी चर्चा कर निर्णय लिए गए।

Share This News :