Home > slider news,अपना मध्यप्रदेश,
RSS के खिलाफ बोलने से मेरी ही पार्टी के लोग मना करते हैं: दिग्विजय

भोपाल। à¤†à¤°à¤à¤¸à¤à¤¸ के खिलाफ बोलने से मेरी ही पार्टी के लोग मना करते हैं..मैं कहता हूं क्यों न बोलूं आरएसएस के खिलाफ..क्या इन्होंने ही हिंदुओं का ठेका लिया है..इन ठगों से ज्यादा बेहतर हिंदू तो हम हैं। मुझ पर उंगली उठाने वाले आरएसएस और भाजपा इस बात का जबाव दें..किस-किस ने नर्मदा परिक्रमा की है?

यह बात भोपाल लोकसभा सीट से प्रत्याशी दिग्विजय सिंह ने गुरुवार को गोविंदपुरा विधासनभा क्षेत्र के कार्यकर्ता सम्मेलन में कही। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि धर्म से राजनीति होनी चाहिए, लेकिन भाजपा राजनीति के लिए धर्म का सहारा लेती है। उन्होंने केंद्र सरकार पर भी जमकर निशाना साधा।दिग्विजय सिंह ने कहा कि गोविंदपुरा क्षेत्र में सालों से भाजपा का कब्जा है, लेकिन क्षेत्र में विकास कार्य नहीं हुए। भाजपा को जिताया जरूर पर मिला कुछ नहीं। बीएचईएल भी कांग्रेस की देन है। नेहरूजी ने बीएचईएल को आधुनिक भारत का मंदिर कहा था। भाजपा इन सरकारी उपक्रमों को खत्म करने का काम कर रही है।दिग्विजय के बेटे मंत्री जयवर्धन सिंह ने कहा कि हमारे पास बोलने वाले लोगों की कमी है। सम्मेलन में मंत्री पीसी शर्मा ने कहा कि क्षेत्र में वकीलों की तादात भी बहुत है। चुनावों के बाद आना सबको सरकारी वकील बनवा दूंगा।

Share This News :