Home > अपना शहर ,
निगमायुक्त ने जनसुनवाई कर किया समस्याओं का निराकरण, अधिकारियों को दिए निर्देष

नगर निगम आयुक्त श्री अनय द्विवेदी ने आज निगम मुख्यालय में जनसुनवाई कर लगभग 47 आवेदकों की समस्याएं सुनकर, उनके आवेदनों का समय सीमा में निराकरण कराने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। जनसुनवाई के दौरान अपर आयुक्त श्री आर के श्रीवास्तव, उपायुक्त श्री के के गौर, सहायक आयुक्त श्री शैलेष अवस्थी सहित सभी विभागाधिकारी उपस्थित रहे।
नारायण कृष्ण शेजवलकर प्रशासनिक भवन में आयोजित जनसुनवाई के दौरान वार्ड 13 के निवासियों ने अपार्टमेंट के पीछे हो रहे अवैध निर्माण को रोकने का आग्रह किया, जिस पर निगमायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए। इसके साथ ही वार्ड 63 स्थित ग्राम जमाहर के निवासियों द्वारा ग्राम में रास्ता पुनः बनवाने के लिए आवेदन दिया जिस पर संबंधित क्षेत्राधिकारी को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए। जनसुनवाई के दौरान वार्ड 15 स्थित बिरला नगर में न्यू संजय नगर बीजासेन मंदिर के पास पानी की लाइन डलवाने की व्यवस्था कराने का आग्रह किया जिस पर संबंधित क्षेत्र के अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए। इसके साथ ही वार्ड 4 स्थित घाटमपुर घास मंडी के निवासियों द्वारा सीवर चेम्बर निर्माण कराने का आग्रह किया। जिसको लेकर संबंधित अधिकारियों से कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए। वहीं वार्ड 37 में जागृति नगर में नाले पर हो रहे अवैध अतिक्रमण एवं निर्माण को रोकने का आग्रह किया गया। साथ ही स्वराज अभियान के श्री कप्तान ंिसह द्वारा ग्वालियर शहर के चैराहों को खूबसूरत बनाने के लिए आग्रह किया गया।
इसके साथ ही जनसुनवाई के दौरान अन्य आवेदकों द्वारा विभिन्न समस्याओं को लेकर आवेदन दिया गया जिस पर निगमायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

  

Share This News :